पहले ही प्रयास में IIT फतह, किसान की बेटी अंकिता ने रचा इतिहास

पहले ही प्रयास में IIT फतह, किसान की बेटी अंकिता ने रचा इतिहास

# विद्यालय परिवार ने किया भव्य सम्मान,बिना कोचिंग हासिल की सफलता

पिंडरा,वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
             सीमित संसाधनों के बावजूद मजबूत इरादों के दम पर किसान की बेटी अंकिता पटेल ने पहले ही प्रयास में आईआईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।बिना किसी कोचिंग के मिली इस सफलता ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे अभाव भी हार मान लेते हैं।कठिराव स्थित सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज की छात्रा अंकिता पटेल ने वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी की और प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की।
अपनी उपलब्धि के बाद जब वह विद्यालय पहुंची तो शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।विद्यालय परिवार ने अंगवस्त्र,माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर छात्रा एवं उनके पिता मंगला प्रसाद का सम्मान किया।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि अंकिता की प्रतिभा को देखते हुए हाईस्कूल से ही उसे नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई गई थी।वर्ष 2023 की हाईस्कूल परीक्षा में वह जिले की बालिका वर्ग की टॉपर भी रही थी।
विद्यालय पहुंचने पर अंकिता ने सबसे पहले पूर्व विधायक स्वर्गीय अमरनाथ दुबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर प्रधानाचार्य गामा प्रसाद सोनकर,उप प्रधानाचार्य नागेंद्र उपाध्याय,सुभाष दुबे,विपिन सिंह, अरविंद कुमार,मनोज कुमार सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।विद्यालय परिवार ने अंकिता की सफलता को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
Previous articleसीमांकन के पत्थर उखाड़ने व धमकी देने के आरोप में चार पर मुकदमा
Next articleस्कूली वैन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, बिना सूचना दफनाया शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?