22.1 C
Delhi
Sunday, March 23, 2025

पीएम आवास सर्वे विवाद में चली गोली बीडीसी समेत तीन घायल

पीएम आवास सर्वे विवाद में चली गोली बीडीसी समेत तीन घायल

# प्रधान पक्ष ने की गोलीबारी दो को लगी गोली, एक को लगा चाकू गांव में दहशत

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7.                                                               जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे को लेकर सुबह हुए विवाद ने रविवार देर शाम हिंसक रुप ले लिया। प्रधान पक्ष द्वारा की गई गोलीबारी में बीडीसी मनीष कुमार और सूरज कुमार गोली लगने से घायल हो गए, जबकि राजन नामक एक युवक चाकू लगने से घायल हुआ।जानकारी के अनुसार बीडीसी मनीष कुमार ने गांव की दलित बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वे कराने नोडल अधिकारी को बुलाया था।

सर्वे के बाद प्रधान परिवार के रामहित निषाद और अन्य लोगों ने मनीष के साथ विवाद शुरु कर दिया, जो बाद में हिंसक हो गया। प्रधान पक्ष द्वारा की गई गोलीबारी में मनीष के पेट में और सूरज कुमार के कंधे में गोली लगी। गोली चलते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव और चौकी प्रभारी मनोज राय पुलिस बल के साथ पहुंचे।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शहर अरविंद वर्मा और क्षेत्राधिकारी शहर आयुष श्रीवास्तव भी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों के घर से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की भी खबरें हैं।गोली कांड की सूचना लगते पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने भी जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर अरविंद कुमार कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची है। घायल मनीष और सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टर के मुताबिक उनकी हालत ठीक है। बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रविवार को जिले में होगा कायस्थ समाज का महा समागम और शपथ ग्रहण समारोह 

रविवार को जिले में होगा कायस्थ समाज का महा समागम और शपथ ग्रहण समारोह  # प्रदेश के कई कायस्थ  नेताओं...

More Articles Like This