पुरानी रंजिश में विवाद के बाद चली गोली,युवक घायल
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
फूलपुर थाना क्षेत्र के बरजी गांव में शनिवार अपराह्न पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से हड़कंप मच गया।गोली लगने से एक युवक घायल हो गया,जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार,गांव निवासी भोथु यादव अपने पम्पिंग सेट पर मौजूद था।इसी दौरान गांव का ही अनीश यादव वहां पहुंचा।

दोनों के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरु हो गई।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अनीश ने फायरिंग कर दी,जिससे गोली भोथु यादव के पैर में जा लगी।घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया।

फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
















