पुलिस की पकड़ से दूर अनुराग हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी

पुलिस की पकड़ से दूर अनुराग हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी

# साक्ष्य संकलन, सीडीआर के आधार पर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव निवासी अनुराग शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सीडीआर और साक्ष्य संकलन के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।बरामदगी में पुलिस ने एक डण्डा, दो शराब की खाली बोतल, एक दवाई का कटा हुआ पत्ता बताया गया है। मामले का पर्दाफाश करने के लिए थाना प्रभारी अमित सिंह मयटीम एसओजी व सर्विलांस टीम लगी हुई है।
गिरफ्तार तीन आरोपित खुटहन थाना क्षेत्र के धिरौली नानकार निवासी परमेश यादव पुत्र जवाहिर यादव, भिवरहा खुर्द निवासी पुत्र राम आसरे व सरपतहां थाना क्षेत्र के भिवरहा कला निवासी शिवम यादव पुत्र हीरालाल यादव हैं। पुलिस सूचना के अनुसार तीनों आरोपित को रबिवार की सुबह पट्टी नरेन्द्रपुर के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया।
आम लोगों में यह चर्चा है कि मामले में तीन गिरफ्तारी होने के बाद भी  अनुराग हत्याकाण्ड की गुत्थी अनसुलझी बनी हुई है और मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।मामले में जानकारी हासिल करने के लिए थाना प्रभारी सरपतहां से दूरभाष पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नही हुआ।
Previous articleभारी विरोध के बाद पुलिस ने हटाई अम्बेडकर प्रतिमा
Next articleनर्सिंगहोम्स के मानक में खेल से रेफरी ही लापता, शिकायती जांच में होती है लीपापोती! 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?