पुलिस छावनी में तब्दील हुआ रवि यादव का गांव सोंधी
# सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये के इनामिया बदमाश रवि यादव के गांव सोंधी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन ने शव परिजनों को सौंपने के बजाय जौनपुर के रामघाट पर ही जबरन अंतिम संस्कार करवा दिया,जबकि परिवार की मांग थी कि अंतिम संस्कार उनके पारंपरिक घाट सुतौली,खुटहन में कराया जाए।

इसी बात को लेकर परिजनों में नाराजगी बताई जा रही है।स्थिति को देखते हुए एहतियातन गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी,सर्किल के सभी थानों की फोर्स के अलावा बदलापुर व बक्शा थाने की फोर्स,दो निरीक्षक,आठ उपनिरीक्षक,10 महिला सिपाही,क्यूआरटी टीम तथा पुलिस लाइन से रिजर्व पुलिस बल की तैनाती की गई है।
क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन पुलिस बल लगाया गया है।


















