39.3 C
Delhi
Friday, May 16, 2025

पुलिस ने गोतस्कर गिरोह का किए खुलास, तीन गिरफ्तार, पांच फरार 

पुलिस ने गोतस्कर गिरोह का किए खुलास, तीन गिरफ्तार, पांच फरार 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              पुलिस ने गोतस्करी के एक गिरोह का गुरुवार को भंडाफोड़ किया है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बादलपुर गांव में छापेमारी की। यहां गोतस्कर गोवंश को बंगाल और बिहार ले जाने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों में चंदौली के अली नगर निवासी रंगीले (28) रवि यादव (30) और जौनपुर के जलालपुर निवासी जय प्रकाश (27) शामिल हैं।पांच अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। इनमें जलालपुर के बदलपुर निवासी शनि सिंह, चंदौली के अली नगर निवासी दरोगा व सोनू सोनकर, जलालपुर के मथुरापुर कोठवा निवासी सैफ, एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया। कार्रवाई एएसपी नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के नेतृत्व में की गई।
मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जलालपुर थाना क्षेत्र के बदलापुर गांव गो तस्करों की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर घेराबंदी किया गया। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच लोग फरार हो। गए इस दौरान गो तस्करों द्वारा पुलिस पर फायरिंग किया। मौके से चार बाइक, रस्सी, मोबाइल बरामद किया गया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।इनका अपराधिक इतिहास भी है। मुख्य सरगना शनि सिंह है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में बागीचे में लगी आग

संदिग्ध परिस्थितियों में बागीचे में लगी आग वाराणसी।  नितेश गुप्ता तहलका 24x7               फूलपुर थाना क्षेत्र के...

More Articles Like This