पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, उच्चाधिकारी से मिलेंगे व्यापारी
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
होली के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा पिंडरा के व्यापारियों के उत्पीड़न करने और मुकदमें में फंसाने की धमकी देने को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई गई। जिसमें होली की घटना के एक हफ्ते बाद भी फूलपुर पुलिस के एक दरोगा द्वारा व्यापारियों के नाम पूछकर उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी देने पर आक्रोश व्यक्त किया।

इस मामले को लेकर दर्जनों की संख्या में व्यापारी, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश चंद जायसवाल के आवास पर पहुंचकर बैठक की, जिसमें निर्णय लिया गया कि पुलिस उत्पीड़न और शोषण की कार्रवाई नही रुकती तो पुलिस कमिश्नर और डीसीपी से मिलकर ज्ञापन देंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि होली के दिन साढ़े 12 बजे तक रंग खेले थे, लेकिन गलत आरोप लगाकर दरोगा द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है, और व्यापारियों को लगातार मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार गुप्ता रामू, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष संदीप सेठ, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू जायसवाल, अनूप जायसवाल, शिवम मोदनवाल, संतोष गुप्ता, सुनील गुप्ता, मुख़्तार खान, अमन सेठ, सुमित सेठ, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, कल्लू मोदनवाल, अरुण जायसवाल, किशन जायसवाल, अनिल भोजवाल, संजय जायसवाल, मोनू जायसवाल, अविनाश गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित रहे।















