पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर को लगी गोली, घायल तस्कर व महिला गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर को लगी गोली, घायल तस्कर व महिला गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
             गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने बीती रात जमदानीपुर-दीदारगंज बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक गोवंश तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया।चेकिंग के दौरान पुलिस को सामने से आ रहे बाइक सवार को रोका तो उसने भागने की कोशिश की। पीछा करने पर गिरने के बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी शादाब के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। पूछताछ में सादाब ने खुलासा किया कि वह और उसके साथी सड़क पर घूम रहे पशुओं को पकड़कर उनको काटते और मांस बेचते थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जमदानीपुर गांव से रूबाना पत्नी नौशाद को गिरफ्तार किया। अन्य साथी नौशाद, पप्पू, दिलशाद, इरशाद फरार हो गए।
सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मौके से बरामद मोटरसाइकिल पर बंधी बोरी में 70 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। वहीं महिला के पास से 50 किलो मांस बरामद हुआ। घायल आरोपी को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेतासराय और फिर जिला अस्पताल जौनपुर रेफर किया गया।
Previous articleसिगरेट पीने से मना करने पर जिम संचालक को दबंगों ने पीटा, हालत गंभीर
Next articleरेलवे ट्रैक के किनारे मिला बिहार के व्यक्ति का शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?