पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी रवि यादव प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच जारी
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
खेतासराय थाना क्षेत्र में 25 मई की रात पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर मृत हुए एक लाख रुपये के इनामी अपराधी रवि यादव के मामले की मजिस्ट्रियल जांच जारी है।इस संबंध में उप जिलाधिकारी केराकत ने आमजन से साक्ष्य उपलब्ध कराने की अपील की है।उप जिलाधिकारी ने बताया कि थाना खेतासराय में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में रवि यादव एवं एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार,मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में रवि यादव घायल हो गया था। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी से जिला चिकित्सालय भेजा गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिलाधिकारी के आदेश पर इस प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच उप जिलाधिकारी केराकत को सौंपी गई है।

जांच अधिकारी ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस घटना से संबंधित कोई मौखिक,लिखित अथवा अभिलेखीय साक्ष्य उपलब्ध हो,तो वह प्रेस विज्ञप्ति के प्रकाशन की तिथि से एक सप्ताह के भीतर तहसील केराकत स्थित उप जिलाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है।प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच में साक्ष्य उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों की पहचान और उनके द्वारा दी गई जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।


















