पूजा पटेल ने किक बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल

पूजा पटेल ने किक बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
             पिंडरा विकास खंड के अहरक गांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी पूजा पटेल ने मेरठ में आयोजित स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।52 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में पूजा ने मेरठ की वैष्णवी सिंह को कड़े संघर्ष के बाद पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
पूजा,अहरक निवासी बबलू पटेल की पुत्री हैं और इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी हैं। सीएट गहनी की छात्रा पूजा की इस उपलब्धि से विद्यालय,गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।लोगों ने पूजा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Previous articleसैयद हसनैन कमर ‘दीपू’ चुने गए लायंस क्लब जौनपुर गोमती के निर्विरोध अध्यक्ष
Next articleप्ले स्कूल का समर कैंप सम्पन्न 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?