15.1 C
Delhi
Thursday, February 19, 2026

पूर्वांचल में किन्नरों के बीच शुरु हुई वर्चस्य की जंग ने दिया गैंगवार को जन्म

पूर्वांचल में किन्नरों के बीच शुरु हुई वर्चस्य की जंग ने दिया गैंगवार को जन्म

# अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए एसपी ऑफिस पहुंची विट्टू किन्नर 

जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                पूर्वाचंल में वर्चस्य के लिए किन्नरों में गैंगवार छिड़ गया है। बीते रविवार को इसी रंजिश में गाजीपुर में गंगा किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं जौनपुर में गुरुवार की देर रात किन्नर के वाहन चालक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने भी इस हत्याकाण्ड का तार किन्नरों के वर्चस्य की जंग से जुड़े होने की आंदेशा जताया है।
जिले के शाहगंज कस्बे की निवासी विट्टू किन्नर अपने आधा दर्जन समर्थकों के साथ एसपी आफिस पहुंचकर जान की रक्षा के लिए गुहार लगायी। उसने साफ कहा कि मेरे इलाके में कब्जा करने की नियत से किन्नरों का दूसरा ग्रुप मेरी हत्या करवाना चाहता है। जौनपुर के लाइनबाजार थाना क्षेत्र रामबाग कालोनी में किन्नर के वाहन चालक गोपाल विश्वकर्मा अपने घर पर गुरुवार की रात ठण्ड से राहत पाने के लिए अलावा ताप रहा था, इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचकर उसे गोली मारकर फरार हो गये।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल ले गयी जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। एसपी सिटी अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि जांच पता चला कि प्रथम दृष्टिया इस वारदात के पीछे किन्नरों के बीच चल रही वर्चस्य की जंग हो सकती है। फिलहाल अभी आगे तफ्तीश की जा रही है। हलांकि इस कालोनी में रहने वाले थर्ड जेण्डरों ने इस तरह के आरोपों को एक सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि यहां इस तरह का कोई विवाद नहीं है।
वहीं शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव गांव निवासी विट्टू किन्नर अपने आधा दर्जन साथियों के साथ एसपी आफिस पहुंची। एसपी के मौजूद न रहने पर उन्होने एक मातहत अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने जान की सुरक्षा की गुहार लगायी। विट्टू ने बताया कि मैं अपने इलाके में नाचने गाने का पेशा करती हूं, साथ अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट से जुड़कर समाजसेवा का कार्य करती हूं। मेरे क्षेत्र की काजल, चांदनी, आरोही, दीपा किन्नर जो दबंग किस्म की हैं वो लोग आये दिन मुझे जान से मारने की धमकी देती हैं गालौज करती हैं।
पिछले दो दिनों से मेरी निगरानी भी की जा रही है। जिसके कारण मेरे जान को खतरा बना हुआ है।फिलहाल विट्टू के इस बयान ने पुलिस अधिकारियों के वर्चस्व की लड़ाई वाले बयान पर मोहर लगाने का काम किया है। विट्टू के साथ आयी किन्नरों ने भी आंदेशा जताया कि यदि समय रहते आरोपी किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो गाजीपुर की गंगा किन्नर की तरह हम लोगों की हत्या हो सकती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This