पौत्र ने दादा-दादी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, खुदपर किया प्राणघातक हमला

पौत्र ने दादा-दादी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, खुदपर किया प्राणघातक हमला

 मिर्जापुर।
तहलका 24×7 
                क्षेत्र के तालर गांव में नाबालिग पौत्र ने अपने दादा और दादी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। दादा-दादी की हत्या के बाद पौत्र ने खुद को भी चाकू मार कर घायल किया।  जिसे उपचार के  लिए सीएचसी लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार आरोपी छोटू ने दोपहर बाद अपने दादा पितांबर (70) व दादी हीरावती (68) के ऊपर अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
दोनों के सिर और चेहरे पर गम्भीर चोट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोग आरोपी पौत्र को पकड़ते तब तक उसने स्वयंं को चाकू मारकर जान देने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे उसके पिता एंबुलेंस से उपचार के  लिए सीएचसी राजगढ़ लेकर आए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा।
Previous articleविवादों के बीच मंत्री आशीष पटेल ने सीएम योगी से की मुलाकात
Next articleडेढ़ करोड़ के चाइनीज मांझे के साथ चार गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?