प्यार में बवाल: प्रेमिका की शादी की खबर सुन टावर पर चढ़ा युवक

प्यार में बवाल: प्रेमिका की शादी की खबर सुन टावर पर चढ़ा युवक

मऊ। 
तहलका 24×7 
                जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज होकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा जंक्शन के पूर्वी रेलवे फाटक के पास स्थित शाहपुर गांव निवासी अवनीश मौर्य पुत्र संतोष मौर्य हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।
स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी समझाया,लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।इसके बाद लोगों ने अदरी चौकी पुलिस,डायल-112 को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा और पूछताछ के लिए थाने ले गई।युवक ने पुलिस को बताया कि दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी युवती से उसका प्रेम संबंध है।युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है,जबकि दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते हैं।इसी बात से क्षुब्ध होकर वह टावर पर चढ़ गया।
घटना को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।सूत्रों के अनुसार युवक की बहन की शादी भी तय है और परिवार पहले से ही विवाह संबंधी तैयारियों में जुटा था।ऐसे में युवक की इस हरकत से परिजन भी परेशान हो गए।पुलिस ने युवक और युवती दोनों के परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरु कर दी है।क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है।युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में युवक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous article20 केंद्रों पर 3 व 4 जून को होगी टीजीटी परीक्षा
Next articleदूल्हा हत्याकांड में नया मोड़, नामजद आरोपी के परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?