प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच‘एक्स’ पर पोस्ट कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं‘पद्म विभूषण’से सम्मानित स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अथाह दुःख को सहन करने की शक्ति दें।उन्होंने अपने संदेश का समापन‘ॐ शांति’ के साथ किया।


















