प्रदर्शन कर रहे हिन्दूवादी संगठन के लोगों ने दरोगा की टोपी उतारी, भेंट की चूड़ियां
मेरठ।
तहलका 24×7
मेरठ में हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश के दौरान मौके पर मौजूद दरोगा से साथ ना सिर्फ बदसलूकी की बल्कि टोपी भी उतार दी। दारोगा ने किसी तरह खुद को बचाते हुए पुलिस घेरे में पहुंचे।

शहर के कमिशनरी चौराहे पर हिन्दुओं पर अत्याचार को लेकर कुछ लोग ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो कई थानों की फोर्स व सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच कर हालात को काबू करने में जुट गई। हिंदू स्वाभिमान मोर्चा के कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंकना चाह रहे थे।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका तो वो विरोध करने लगे।प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को चूड़ियां भेंट की, महिलाओं का कहना था कि ममता बनर्जी ने हमारे सीएम का अपमान किया, हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।पुतला फूंकने को लेकर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से काफी बहस हुई।

इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ नारे भी लगाए।इतना ही नहीं पुलिस को चूड़ियां दिखाईं, पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता भी की गई।मामले पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक कुमार का कहना है मामले की जांच की जा रही है। मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।








