10.1 C
Delhi
Saturday, January 24, 2026

प्रदेश के स्कूलों में नया नियम लागू, अब प्रार्थना के बाद 10 मिनट अखबार पढ़ना अनिवार्य

प्रदेश के स्कूलों में नया नियम लागू, अब प्रार्थना के बाद 10 मिनट अखबार पढ़ना अनिवार्य

लखनऊ। 
तहलका 24×7
             उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए नया महत्वपूर्ण नियम लागू किया है। इसके तहत अब स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद बच्चों को रोजाना 10 मिनट अखबार पढ़ना अनिवार्य होगा। यह नियम सभी कक्षाओं और सभी स्कूलों पर समान रुप से लागू किया गया है।सरकार का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा को और बेहतर बनाना, उनमें पढ़ने की आदत विकसित करना व सामान्य ज्ञान का स्तर बढ़ाना है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम करने और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में अहम माना जा रहा है।सरकारी आदेश के अनुसार स्कूलों में बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं के अखबार उपलब्ध कराए जाएंगे।
इससे विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि देश-दुनिया, समाज, खेल, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी ताजा जानकारियां भी प्राप्त कर सकेंगे। अखबार पढ़ने के बाद छात्रों से प्रमुख समाचारों पर सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही बच्चों को अखबार से सीखे गए पांच नए शब्दों के अर्थ भी बताने होंगे। सरकार का मानना है कि इससे बच्चों की भाषा पर पकड़ मजबूत होगी और शब्द भंडार में वृद्धि होगी।
इसके अलावा अखबारों में मौजूद सुडोकू, क्रॉसवर्ड जैसे गेम्स बच्चों के मानसिक विकास में सहायक साबित होंगे। नियमित अखबार पढ़ने से बच्चों में सामाजिक जागरुकता बढ़ेगी और उनमें तर्क-वितर्क तथा विश्लेषण की क्षमता का भी विकास होगा।शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कलियुग में राम नाम जप ही जीने का एकमात्र सहारा

कलियुग में राम नाम जप ही जीने का एकमात्र सहारा सुइथाकला, जौनपुर।  राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This