प्रधान संघ का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन

प्रधान संघ का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन

# खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज सोंधी को हटाने की मांग

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7.                                                               कमीशनखोरी और अवैध वसूली के मामले में प्रधान संघ रविवार को विकासखण्ड शाहगंज सोंधी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी किया था। उसी मांग को लेकर सोमवार को भी संघ धरना-प्रदर्शन जारी रखते हुए खण्ड विकास अधिकारी को हटाने की आवाज को बुलन्द किया। विरोध प्रदर्शन के बाद अपनी पीड़ा को लेकर प्रधान संघ के लोग जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।

विकास खण्ड मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे प्रधानों का कहना है कि कमीशन खोरी से सभी प्रधान परेशान हैं।डीपीआरओ के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। दीपावली, दशहरा के समय ग्राम पंचायत से दस-दस हज़ार रुपये लिया गया। गाड़ी लेने के नाम पर ग्राम पंचायत के हिसाब से बीस-बीस हजार रुपये लिए गए। इसके अलावा विभिन्न मामलों में अनावश्यक वसूली की जाती है। जिससे आजिज आकर प्रधान संघ खण्ड विकास अधिकारी के स्थानान्तरण की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक स्थानान्तरण नहीं किया जाता है, विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस दौरान प्रधान अयाज़, अशोक यादव, मनोज, संदीप मौर्या, साजिद, राजेश गुप्ता, राजकुमार बिन्द, अशोक कुमार, राजेश, शिराज़ अहमद, बाबर सिद्दीकी, राजाराम, परमानन्द, वसीम अहमद, इरफान, सुफियान, संतोष सोनकर, सुभाष, रमेश बिन्द, अंकित, फिरतू, अहमद, कृपाशंकर राजभर आदि मौजूद रहे।

Previous articleव्यापार मंडल ने निराश्रितों को वितरित किया कम्बल
Next articleपुलिस बनाम पत्रकार मैत्री क्रिकेट मैच में पुलिस का दबदबा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?