17.1 C
Delhi
Friday, December 12, 2025

प्राची मिश्रा की मौत पर संवेदनहीन टिप्पणी पर घिरे प्रधान ने मांगी माफी

प्राची मिश्रा की मौत पर संवेदनहीन टिप्पणी पर घिरे प्रधान ने मांगी माफी

# सोशल मीडिया पर प्रधान के कारनामों की चर्चा जोरों पर

सुइथाकला, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               क्षेत्र के गैरवाह गांव के प्रधान विजय कुमार सिंह ने हाल में हुई प्राची मिश्रा की मौत पर संवेदनहीन टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर सवालों के घेरे में हैं। हालांकि टिप्पणी को लेकर उन्होंने माफी भी मांगी, लेकिन अब लोगों द्वारा उनके नए-नए कारनामे सोशल साइट्स पर लोगों के बीच उजागर किए जा रहे हैं। जिसकी चर्चा जोरों पर है।
गौरतलब हो कि सप्ताह भर पूर्व जिला मुख्यालय के मछलीशहर पड़ाव पर खंभे में उतरे करेंट की चपेट में आकर नाले में गिरी मियांपुर इलाके की प्राची मिश्रा को बचाने के प्रयास में उसके साथ दो अन्य युवक भी काल के गाल में समां गए। हादसे को लेकर शासन-प्रशासन समेत पूरा जिला हादसे पर मरहम लगाने के लिए प्रयासरत था। राजनेताओं से लेकर हर कोई अपनी तरह से शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हुए थे।
इसी बीच क्षेत्र के गैरवाह गांव के प्रधान विजय कुमार सिंह ने फेसबुक पेज पर टिप्पणी करते हुए प्राची मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने तक का सुझाव देते हुए अपने को संवेदनहीन होने का परिचय दे दिया। फिर क्या था? देखते ही देखते फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप्प ग्रुपों पर उनकी टिप्पणी उनके लिए किरकिरी बन गई। हर तरफ से हर कोई निंदा करने लगा।
बेचारे प्रधान अपने ही जाल में फंसता देख तत्काल सोशल साइट्स पर जाकर अपने द्वारा की गई टिप्पणी पर माफी मांगकर लोगों की लानतों से बचने का उपाय निकाला। लेकिन प्रधान जी लोगों की प्रतिक्रिया से बच नहीं पाए। अब उनके नए-नए कारनामे सोशल साइट्स पर उजागर किए जा रहे हैं। जिसकी चर्चा मौजूदा समय में जोरों पर है। प्रधान द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और तहसील प्रशासन द्वारा प्रधान को भेजी गई जुर्माना की नोटिस खूब चर्चा में है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This