प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
# देशभक्ति गीत और नाटक से गूंजा स्कूल का प्रांगण, यूथ क्लब अध्यक्ष रहे मौजूद
जौनपुर, शाहगंज।
एखलाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के बड़ागांव प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. राम यश ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास और प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और नाटक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साह और जोश से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा।

समारोह में बड़ागांव यूथ क्लब के अध्यक्ष रईस अहमद और पैगाम सिद्दीकी विशेष अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इस मौके पर विद्यालय की सहायक अध्यापिकाएं नेहा विश्वकर्मा, पूजा यादव, प्रतिभा यादव, कंचन यादव, अलख्य बाला यादव, मंजू, प्रमिला के साथ जाकिर हुसैन सैजी भी उपस्थित रहे।प्रधानाध्यापक डॉ. राम यश ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों को आत्मविश्वासी और रचनात्मक बनाती हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।








