प्राथमिक विद्यालय में बड़ी लापरवाही, मासूम छात्र को स्कूल में बंद कर घर चले गए शिक्षक

प्राथमिक विद्यालय में बड़ी लापरवाही,मासूम छात्र को स्कूल में बंद कर घर चले गए शिक्षक

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
              जिले के प्राथमिक विद्यालय परियावा बनपुरवा में शिक्षकों की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है।आरोप है कि विद्यालय की छुट्टी के बाद प्रधानाध्यापक सहित दोनों शिक्षक कक्षा-1 के मासूम छात्र को विद्यालय के अंदर छोड़कर मुख्य गेट पर ताला लगाकर घर चले गए।जानकारी के अनुसार,करीब दो घंटे तक छात्र घर नहीं पहुंचा तो चिंतित परिजन उसकी तलाश करते हुए विद्यालय पहुंचे।
वहां स्कूल का गेट बंद मिला और छात्र अंदर फंसा हुआ दिखाई दिया।यह देख परिजन आक्रोशित हो उठे।सूचना मिलने पर शिक्षक विद्यालय पहुंचे और ताला खोलकर छात्र को बाहर निकाला।घटना के बाद अभिभावक ने शिक्षकों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि,शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
Previous articleसांप के डसने से नहीं, बीमा के 20 लाख के लिए रची गई थी हत्या की साजिश, पत्नी और प्रेमी समेत चार गिरफ्तार
Next articleहाईकोर्ट का सख्त फैसला: इलेक्ट्रोहोम्योपैथी की डिग्री से नहीं कर सकेंगे एलोपैथी इलाज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?