प्रेमी ने प्रेमिका व उसकी बहन को गोली मारकर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
गोरखपुर।
तहलका 24×7
एकतरफा प्यार में शुक्रवार को खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी बहन को गोली मार दी, फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड करने की कोशिश की। प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने से मना कर दिया था, इसी बात से वो नाराज था।

दोनों सगी बहनों और गोली चलाने वाले युवक की भी हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना कैंट इलाके के सिविल लाइंस की है। दोनों सगी बहनों और गोली चलाने वाले युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक आजमगढ़ के खड़ीहानी का रहने वाला है। आरोपी प्रेमी दोनों बहनों की सगी मौसी के सौतेले जेठ का बेटा है।