प्रेम प्रपंच में हुई थी डिस्पेंसरी संचालक की मौत

प्रेम प्रपंच में हुई थी डिस्पेंसरी संचालक की मौत 

# पुलिस ने किया मामले का खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के बरजी गांव में 16 जनवरी को हुई डिपेंसरी संचालक की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत आत्महत्या से होना प्रमाणित हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्रेम प्रपंच की पुष्टि करते हुए मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।जानकारी के अनुसार बरजी गांव निवासी डिपेंसरी संचालक सुनील राजभर (30) पुत्र सुरेश का शव 16 जनवरी को घर के गेट के पिलर से फंदे के सहारे लटकता मिला था।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण हत्या और आत्महत्या के बीच गुत्थी उलझी हुई थी। पुलिस ने गहन जांच के बाद बताया कि मृतक का गांव की ही एक महिला से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती थी। महिला शादी के लिए दबाव बना रही थी, जबकि सुनील पारिवारिक समस्याओं, आगे की पढ़ाई और आर्थिक तंगी का हवाला देकर उसे टाल रहा था और कुछ इंतजार करने की बात कह रहा था।
पुलिस के अनुसार 16 जनवरी की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिससे मानसिक रुप से परेशान होकर सुनील ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला ने अपना मोबाइल फोन फॉर्मेट कर दिया। पुलिस की तकनीकी टीम ने मोबाइल का डेटा रिकवर किया, जिसमें पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गुरुवार सुबह आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous article70 हजार करोड़ रुपये का इस्तेमाल कहां हुआ? पटना हाईकोर्ट ने सरकार को जानकारी देने को कहा
Next articleयुवा उद्योग व्यापार मण्डल का गठन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?