प्रेम प्रसंग में बाधक बना मासूम, प्रेमी ने अपहरण कर की हत्या

प्रेम प्रसंग में बाधक बना मासूम, प्रेमी ने अपहरण कर की हत्या

मेरठ। 
तहलका 24×7 
             बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज चौकी अंतर्गत फिरोजपुर सैफपुर गांव में सात वर्षीय मासूम की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बच्चे की मां से उसके प्रेम संबंध थे और मासूम उसके प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सात वर्षीय अंगदवीर घर के बाहर खेल रहा था। सी दौरान वह अचानक लापता हो गया।परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरु की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी अर्पित पाराशर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बच्चे की मां से प्रेम प्रसंग चल रहा था।उसने बताया कि मंगलवार सुबह वह कार लेकर गांव पहुंचा और घर के बाहर खेल रहे अंगदवीर को चॉकलेट का लालच देकर कार में बैठा लिया।इसके बाद उसने मासूम की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव की तलाश शुरु कर दी,मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।मासूम की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Previous articleसप्ताहभर से ट्रांसफार्मर जला, अंधेरे में डूबा जैगहा बाजार
Next articleचकमार्ग के लिए टावर पर चढ़ा किसान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?