प्ले स्कूल का समर कैंप सम्पन्न 

प्ले स्कूल का समर कैंप सम्पन्न 

# रौनक बने मिस्टर समर कैंप, नैंसी बनीं मिस समर कैंप

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              पश्चिमी कौड़िया स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में चल रहे समर कैंप के अंतिम दिन समापन समारोह उत्साहपूर्ण और रंगारंग माहौल में किया गया।कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया।समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा रेड कार्पेट पर किया गया आकर्षक रैंप वॉक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्त रहे।
पूरे समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बालक वर्ग में रौनक को मिस्टर समर कैंप तथा बालिका वर्ग में नैंसी को मिस समर कैंप चुना गया।मुख्य अतिथि ने दोनों विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया।खेलकूद प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप वर्ग में आश्वित,दर्शिका एवं अथर्व,नर्सरी वर्ग में अयांश,यश्वी एवं अश्विक,जूनियर वर्ग में तृषा, मर्थ एवं ऋषिका तथा सीनियर वर्ग में रोनित,रौनक एवं हार्दिक ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मदर-चाइल्ड सेल्फी प्रतियोगिता में विवान,नमन एवं कियारा ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।वहीं तक्ष्वि को ज्ञाना लिटिल स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया।बेस्ट ड्रेस अप प्रतियोगिता में अथर्व,रक्षित,समर्थ,श्रेयांश,प्रियांशी,आश्वित एवं विवान को सम्मानित किया गया।सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।मुख्य अतिथि हनुमान प्रसाद गुप्त ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजकुमार मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समर कैंप के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल की प्रशंसा की।विद्यालय के निदेशक दिवाकर मिश्र ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे,ताकि बच्चे शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ सकें।प्रधानाचार्या डॉ. अनामिका मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त विद्यालय स्टाफ की सराहना की।समर कैंप को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ रागिनी, ज्योति,स्नैना,रिशु,मंजू,रीमा एवं अजय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Previous articleपूजा पटेल ने किक बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल
Next articleअराजक तत्वों ने तोड़ा पंचशील व अंबेडकर झंडे, ग्रामीणों में रोष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?