फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, हत्या या आत्महत्या सुलझाने में जुटी पुलिस

फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, हत्या या आत्महत्या सुलझाने में जुटी पुलिस

# मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज मांगने व हत्या करने का लगाया आरोप

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
             चन्दवक थाना क्षेत्र के हीरापुर मचहटी में उस समय हड़कंप मच गया जब संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिलने की सूचना मिली। देखते ही देखते घटना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया।जानकारी अनुसार बुधवार को मृतका अफसाना और परिवार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
मृतका अपने 3 वर्ष के पुत्र असद के साथ सो गयी। आधी रात बाद अचानक असद को रोता सुन पिता सलमान उठा और देखा कि बेड पर असद अकेला है।सलमान असद को लेकर अफसाना को ढूढ़ने लगा। जैसे ही पास के दुकान के पास पहुंचा तो फांसी के फंदे पर अफसाना को देख सलमान के पैरों तले से जमीन खिसक गयी। देखते ही देखते घटना आग की तरह गांव में फैल गयी। घटना की जानकारी लड़की पक्ष को दी गयी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के पिता सलामुद्दीन ने थाने पर नामजद तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए, मृतका की सास व पति को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। वहीं हत्या है या आत्महत्या की पहेली को सुलझाने में भी पुलिस जुट गयी है। अफसाना की मौत की खबर होते ही सिंहौली गांव निवासी सलामुद्दीन के परिवार में कोहराम मच गया।
पिता सलामुद्दीन ने बताया कि बेटी की शादी विगत 7 वर्ष पूर्व सलमान पुत्र अजीम से हुई थी। शादी के समय से ही दहेज को लेकर विवाद चल रहा था। ससुराल वाले लगातार चार पहिया वाहन एवं दो लाख रुपए नगद और एक सोने की चेन की मांग कर रहे थे। साथ ही फोन कर धमकी दे रहे थे कि यदि दहेज नहीं दिया तो तुम्हारी बेटी को जान से मार दिया जायेगा। आखिरकार आज उन्होंने हमारी बेटी को जान से मार ही दिया। उन्होंने सलमान, आजाद, अरमान, करिया पुत्रगण अजीम, अजीम पुत्र फेकू, तमन्ना पत्नी आजाद व अफसाना पत्नी अजीम को आरोपी बताकर पुलिस से कार्यवाही की मांग किया।
       
इस बाबत सीओ अजीत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की तरफ से हत्या से संबंधित तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
Previous articleमोबाइल पर बात करने से मना किया तो बहू ने भाई को बुलाकर सास, ससुर और ननद को पिटवाया
Next article23 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में नया मोड़, धनंजय सिंह बनाम राज्य: सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?