फर्जी दस्तावेजों पर बजाज फाइनेंस से लाखों की धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों पर बजाज फाइनेंस से लाखों की धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार बजाज फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक दुष्यंत कुमार त्रिपाठी निवासी गोरखपुर ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि कंपनी द्वारा महिलाओं को लघु व्यवसाय हेतु दिए गए कई लोन की किस्तें जमा नहीं की जा रही थीं।
जांच में पता चला कि लोन लेने के लिए फर्जी एवं कूटरचित निर्वाचन पहचान पत्रों का इस्तेमाल किया गया था।जांच के दौरान पूजा,राधा देवी,गुलाबी,मीरा कुमारी, शकुन्तला और निशा गौतम समेत कई महिलाओं द्वारा फर्जी वोटर आईडी लगाकर लोन लेने का मामला सामने आया।पुलिस के मुताबिक कुल 262 लोन खातों में फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर बजाज फाइनेंस कंपनी से धनराशि हड़प ली गई।
पुलिस जांच में बजाज फाइनेंस के तत्कालीन सेंटर मैनेजर हिमांशु उपाध्याय तथा उसके सहयोगी अखिलेश कुमार और एक अन्य महिला की भूमिका प्रमुख रुप से सामने आई।पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।रविवार को प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह एवं उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय की टीम ने वांछित अभियुक्त हिमांशु उपाध्याय निवासी बासदेवा थाना गड़वार जनपद बलिया व अखिलेश कुमार निवासी बड़ागांव थाना शाहगंज को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleविधायक अब्बास अंसारी को पुलिस का नोटिस, कहा- अनुमति का आदेश दिखाएं, या खाली करें आवास
Next articleलगी सोलर लाइट, अंधेरा दूर होने पर चहके ग्रामीण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?