17.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

बंदर के डर से भागी वृद्धा की छत से गिरकर मौत

बंदर के डर से भागी वृद्धा की छत से गिरकर मौत

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              नगर के पक्का पोखरा पर छत पर बैठी धूप सेंक रही वृद्धा छत पर बंदर के आने भयभीत होकर गिर पड़ी। गम्भीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा।
सरपतहा थाना क्षेत्र के चितरहां गांव निवासी राजकुमारी (72) पत्नी रामफेर अपनी बेटी पक्का पोखरा मोहल्ला निवासी शिवशंकर अग्रहरि के घर पर रहती थीं। शनिवार की सुबह वह घर की छत पर धूप सेंकने के लिए पहुंचीं। कुछ ही देर में छत पर बंदरों का झुंड आ गया, जिससे बचने के लिए वृद्धा सीढी़ की तरफ भागी। छत पर निकली लोहे की सरिया में साड़ी फंसने पर वह अनियंत्रित होकर सीढ़ी से गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गईं।
आनन फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This