बड़ागांव में निकाला गया नौचंदी जुलूस ए अज़ा

बड़ागांव में निकाला गया नौचंदी जुलूस ए अज़ा

# कड़ाके की ठंड के बावजूद अकीदतमंदों ने की शिरकत

शाहगंज, जौनपुर। 
विजय यादव 
तहलका 24×7
              क्षेत्र के बड़ागांव में गुरुवार देर रात ऐतिहासिक नौचंदी जुलूस ए अज़ा निकाला गया। रजब महीने में आयोजित यह जुलूस कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों अकीदतमंदों की उपस्थिति में पूरी अकीदत के साथ संपन्न हुआ।जुलूस का आरंभ रात्रि लगभग 10:30 बजे सैयद सिब्तैन के अज़ा खाना से हुआ। मौलाना सैफ आब्दी की तकरीर के साथ आयोजन शुरु किया गया।
मातमी दस्ते के साथ शबीह ए ज़ुलजनाह और अलम अपने निर्धारित मार्ग से भ्रमण करते हुए बाजार के रास्ते मौला अब्बास के रौज़े पर पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस का नेतृत्व वकील सलमानी ने किया।इस दौरान अंजुमन रज़ा ए हुसैन जलालपुर अंबेडकर नगर और अंजुमन हैदरिया मनियारपुर सुल्तानपुर सहित कई स्थानीय अंजुमनों ने नोहा मातम पेश किया।
मौलाना असगर मेहंदी और मौलाना शौकत रिज़वी समेत आधा दर्जन उल्माए अहलेबैत ने इमाम हुसैन की शान और यजीद की बर्बरता का बयान किया। अंजुमन नासरुल अज़ा, अंजुमन गुन्च-ए नासरुल अज़ा, अंजुमन तमन्ना-ए ज़हरा जैसी बाहरी अंजुमनों ने भी नोहा मातम किया। जुलूस का संचालन अली गदीरी ने किया।
कार्यक्रम का समापन शुक्रवार सुबह 9:00 बजे मौलाना सैयद शौकत रिजवी की तकरीर के बाद हुआ।
ऐतिहासिक जुलूस में समीम हैदर बारादरी, जफर अब्बास, अकरम इदरीसी, वारिस हाशमी, बबलू इलेक्ट्रीशियन, हसन मेहंदी, अध्यापक रज़ा, रईश अहमद, ज़ाकिर हुसैन, प्यारे हसन, क़ायम अब्बास, अमीर हसन, सैयद परवेज़ मेहदी सहित हजारों ज़ायरीन उपस्थित रहे।
Previous articleआज से महंगा हुआ रेल का सफर, नई किराया दरें लागू
Next articleवीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की मनाई गई जयंती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?