बदलाव भय से नही बल्कि कर्तव्यबोध से आता है- सच्चिदानंद

बदलाव भय से नही बल्कि कर्तव्यबोध से आता है- सच्चिदानंद 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7

डायट प्राचार्य व मुख्य अतिथि डॉ सच्चिदानंद यादव ने बीआरसी बरसठी प्रांगण में ब्लॉक के प्रधानाध्यापकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बदलाव भय से नहीं बल्कि कर्तव्यबोध से होता है। उन्होंने कहा कि यदि हम उन बच्चों का सुनहरे भविष्य का निर्माण करते है तो इससे पुनीत कार्य और कोई नही हो सकता है।

उन्होंने एक कविता “मैं न राहो में रहता हूं न मैं मंजिल में रहता हूं” के माध्यम से प्रधानाध्यापकों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हम हर साल रावण को जलाते है पर वास्तव में समाज की वास्तविक बुराइयों को मिटाने या जलाने का प्रयास कभी नही करते जिसमे शायद रावण भी अट्टहास करता है और हर वर्ष प्रकट हो जाता।
विशिष्ट अतिथि डायट प्रवक्ता आर एन यादव ने कहा कि हम सुदूर ब्लॉक कायाकल्प से परिपूर्ण विद्यालय रास्ते मे देख कर काफी संतोष का अनुभव हुआ और ये आशा नही विश्वास है कि निश्चित ही निपुण भारत बनाने के निर्धारित लक्ष्य को समय से पूर्व ही पूर्ण कर लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व मेजबानी करते हुए ब्लॉक बरसठी के खण्ड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार सिंह ने कहा कि बहुत ही कम समय मे हम हमने शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ को ब्लॉक के प्रधानाध्यापक ततपरता से पूर्ण करने के लिए प्रयासरत है चाहे वो DBT का कार्य हो या फिर कायाकल्प या बाल वाटिक ।
साथ ही निपुण ब्लॉक बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है सभी संकुल अपने विद्यालयों को निपुण बनाएंगे साथ ही सभी एआरपी दो-दो विद्यालयों को तथा सभी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को एक एक विद्यालय को निपुण बनाने का लक्ष्य दिया गया है इस तरह ब्लॉक के कुल 141 विद्यालयों के सापेक्ष 72 विद्यालय मार्च 2023 निपुण हो जायेगे।
           कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन नोडल संकुल विनोद कुमार पांडेय ने किया। उक्त अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वय ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सिंह, अरुण यादव, शिव प्रकाश सिंह, प्रशांत पाण्डेय, श्रीश चंद, इंद्रजीत यादव, सुभाष चन्द्र वर्मा, विकास मनी, शिवनंद यादव, शिव शंकर यादव, मनोज जायसवाल, श्रीपाल सिंह, राकेश यादव, राजेश उपाध्याय, सुभाष चन्द्र यादव, राजबली यादव समेत सम्मानित प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
Previous articleडेंगू से रजिस्ट्री विभाग की महिला कर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर 
Next articleजौनपुर : नेताजी को याद करने भर से ही हो जाता है उर्जा का संचार- फरहान अहमद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?