बस की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत

बस की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत

खेतासराय,जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग स्थित गोरारी बाजार में देर शाम सड़क पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई हेतु भेज दिया।
   
उक्त गांव निवासी 70 वर्षीय राम अचल मौर्य शनिवार की देर शाम अपने घर के पास से मुख्य मार्ग पार कर रहे थे, इसी दौरान रोडवेज बस की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात उनकी मृत्यु हो गयी। मृतक रेलवे की चतुर्थ श्रेणी के रिटायर्ड गेटमैन थे। सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्यवाही में जुटी रही।
Previous articleचोरी के पम्पिंग सेट व बाइक के साथ दो गिरफ्तार 
Next articleस्वर्ण व्यवसायी को फंसाने की साजिश, पीड़ित ने प्रेस वार्ता कर बताई सच्चाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?