बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, शादी का माहौल मातम में बदला
# पिकअप के धक्के से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका न्यूज नेटवर्क
क्षेत्र के खेतासराय दीदारगंज मार्ग पर जमदहां बाज़ार में मंगलवार की देर रात विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार मामा भांजे गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों व पुलिस की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र सोंधी पर भर्ती कराया गया, चिकित्सकों ने मामा को मृत घोषित कर दिया। जबकि भांजे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर पहुंचने के बाद भांजे ने भी दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुघरपुर निवासी गुलशन बिन्द (23) पुत्र जोखन बिन्द खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा में अपनी बहन के घर सत्यम के छोटे भाई शिवम का जन्म दिन के कार्यक्रम में आए थे, रात करीब 9 बजे वापस अपने भांजे सत्यम बिन्द (12) पुत्र शुभाष बिंद के साथ बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी जमदहा मदरसा महमूदिया के पास मोड़ पर विपरीत दिशा से आरही पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर मार दी। दोनो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया, वहीं भांजे सत्यम ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सत्यम दो भाई एक बहन हैं। बड़ी बहन सुषमा का बुधवार को बरक्षा था और 23 फरवरी को शादी थी।घर में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि दुर्घटना में दोनों युवक की मौत हो गयी है।अज्ञात में मुकदमा कायम कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


















