बहुभाषिक शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु समर कैंप का शुभारंभ

बहुभाषिक शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु समर कैंप का शुभारंभ

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
              सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में बुधवार को भारतीय भाषा समर कैंप 2026 का शुभारंभ प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया,जो 13 से 20 मई तक आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया  कि इस कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर विभिन्न भारतीय भाषाओं से परिचित कराना,भाषा एवं सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान विकसित करना तथा संवाद कौशल को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि कैंप को रोचक,सहभागितापूर्ण एवं गतिविधि आधारित स्वरुप में आयोजित किया गया है,ताकि विद्यार्थी आनंदमय वातावरण में नई भाषाएं सीख सकें।उन्होंने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरुप बहुभाषिकता को बढ़ावा देने,राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न भाषाओं के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।इससे विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में भी सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश कुमार यादव ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में सरल वाक्यांशों के प्रयोग की जानकारी दी।हस्ताक्षर एवं मूल अभिवादन के महत्व पर प्रकाश डाला।इस दौरान विनोद कुमार मिश्रा, अनिल कुमार यादव,संदीप कुमार यादव,आशुतोष कुमार गुप्ता,बृजेश कुमार,चंद्रशेखर मौर्य,ऋषिकेश कुमार भारती,मो. शरीफ,अनिल कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार यादव एवं जयदेव पाण्डेय ने संयुक्त रुप से किया।
Previous articleतहसीलदार आशीष सिंह को भावभीनी विदाई
Next articleयूपी में ईंधन बचत और खर्च नियंत्रण पर योगी सरकार सख्त, मंत्रियों के काफिले में 50% कटौती के निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?