बांदा : सवारियों से भरी बस सड़क किनारे खाईं में पलटी, 13 लोग घायल
# बस चालक ने पी रखी थी जमकर शराब
बांदा/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
बांदा में शनिवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया।यहां एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसा अतर्रा थाना क्षेत्र के ओरन रोड पर हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में करीब 50 से ज्यादा सवारियां बैठी थीं ये बस अतर्रा से ओरन जा रही थी। सवारियों का कहना है कि ड्राइवर ने बस चलाने से पहले जमकर शराब पी थी। सवारियों ने चालक को शराब पीने से रोका भी था, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवारियां घायल हो गईं. वहीं, पुलिस का कहना है कि करीब 13 लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

इस घटना के बारे में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शाम के समय बस अतर्रा से ओरन जा रही थी, उसी दौरान असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए
















