बाइक व साइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौत
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
मलूकपुर गांव में मंगलवार की आधी रात बाइक व साइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसका उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।सौरइयां गांव निवासी रमेश यादव उर्फ भेली (45) घर से किसी काम से बिशुनपुर गये थे। आधी रात को वहां से वापस लौट रहे थे।

मलूकपुर गांव में सामने से आ रहे सरपतहा थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी साइकिल सवार गुड्डू यादव से भिड़ंत हो गई। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों की सीएससी ले आई। जहां देखते ही चिकित्सक ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जहां चिकित्सकों ने रमेश यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी भेज दिया गया।

मृतक रमेश यादव की पत्नी आशा यादव सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक की तीन पुत्रियां संध्या, शिखा और खुशी और दो पुत्र अनुराग, आयुष के रोने बिलखने से माहौल बोझिल हो गया। पति के गम में विक्षिप्त सी पत्नी की दशा देख हर किसी की आंखें छलक जा रही थीं।
















