बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम में हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन, आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज

बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम में हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन, आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई। 
तहलका 24×7
               महाराष्ट्र के अपने 12 दिनों के दौरे पर मुंबई पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का पहला कार्यक्रम विवाद में आ गया है।भिवंडी के कार्यक्रम में हाईकोर्ट के दिशा निर्देश की अनदेखी सामने आई है। इसके बाद भिवंडी पुलिस की तरफ से आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।ठाणे के भिवंडी में आयोजित कथा में रात 11 बजे प्रवचन देने के लिए आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्यक्रम भिवंडी के बागे नारपोली पुलिस ने दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने देर रात तक प्रवचन किया। इस दौरान लाउडस्पीकर चालू रखा गया। भिवंडी के दिवे अंजूर इलाके में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन का आयोजन किया गया था। धीरेन्द्र शास्त्री को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से दो से तीन हजार लोग पहुंचे थे, बाबा बागेश्वर का कथा वाचन का कार्यक्रम रात 11 बजे तक जारी रहा।
कार्यक्रम में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे, लेकिन कथा कार्यक्रम तय समय पर खत्म नहीं हुआ। अब पुलिस को दी गई शिकायत में गया है कि नियमों के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोई भी संगीत वाद्ययंत्र बजाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद यहां कथा वाचन का कार्यक्रम रात 11 बजे तक जारी था। इसके लिए लाउड स्पीकर लगाया गया था।
Previous articleइंजीनियरिंग संकाय के तीन छात्रों का डीआरडीओ में चयन
Next articleबीईओ ने रैली को दिखाई झंडी, छात्रों ने जगाई शिक्षा की अलख
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?