बारात जाते समय दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दोनों पक्षों में मचा कोहराम

बारात जाते समय दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दोनों पक्षों में मचा कोहराम

अमेठी।
तहलका 24×7
            जिले में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। गौरीगंज थाना क्षेत्र के बनी गांव के पास दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
     
मृतक की पहचान रवि यादव (30) पुत्र राम किशोर यादव निवासी सूची, रायबरेली के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार रवि यादव की बारात रायबरेली से आजमगढ़ जा रही थी। बनी गांव के पास अचानक दूल्हे ने गाड़ी रुकवाई और रेलवे ट्रैक की ओर पैदल चल पड़ा। वाराणसी-लखनऊ रेलमार्ग पर आ रही मालगाड़ी के सामने वह कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सब कुछ इतना अचानक हुआ कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। शादी की खुशी चंद पलों में मातम में बदल गई।
सूचना मिलते ही दुल्हन पक्ष में भी शोक की लहर दौड़ गई और पूरा माहौल गमगीन हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Previous articleडीएम के आदेश पर दो माह बाद कब्र से निकाला गया सत्यम का शव
Next articleपुलिस हिरासत में मौत मामला:  7 साल पुराने मामले में 17 पुलिसकर्मी बनाए गए आरोपी, सीआईडी ने लगाई चार्जशीट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?