बारावफात के जुलूस में करेंट की चपेट में आने से पांच की दर्दनाक मौत

बारावफात के जुलूस में करेंट की चपेट में आने से पांच की दर्दनाक मौत

# चार अन्य गम्भीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल रेफर

बहराइच/लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
               बहराइच के थाना कोतवाली नानपारा अंतर्गत बारावफात के जलूस में भगड़वा मासूपुर गांव में बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, चार लोग झुलस गए हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

पुलिस की मानें तो यह घटना रविवार सुबह चार बजे की है। बताया जा रहा है सुबह के समय जब बारावफात का जुलूस आ रहा था, उसी समय जुलूस में शामिल ठेले पर लगी लोहे का रॉड 11,000 की बिजली लाइन से टच हो गया। इसको लेकर चल रहे लोग की चपेट में आ गए। जिसमें से मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी केशव चौधरी ने भी पीड़ितों का हाल जाना है। घायलों में मुराद, तबरेज, चांदबाबु और आफताब शामिल हैं।
Previous articleसुल्तानपुर : घर वापस लौट रही इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ जीप में दुष्कर्म
Next articleआजमगढ़ : मान्यता और विधायक निधि के लिए दिखाई गई जमीन पर नहीं हुआ निर्माण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?