बाल श्रम के खिलाफ रायतारा मुसहर बस्ती में जागरूकता अभियान
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जनमित्र न्यास के तत्वावधान में पिंडरा ब्लॉक के रायतारा मुसहर बस्ती में जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान ग्रामीणों को बाल श्रम निषेध कानूनों की जानकारी दी गई तथा बाल श्रम की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने की अपील की गई।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रतीकात्मक रुप से लाल कार्ड दिखाकर बाल श्रम का विरोध किया और बच्चों को मजदूरी से दूर रखकर उनकी शिक्षा,खेल और समुचित विकास सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विनोद कुमार,संजय राजभर,गीता मौर्या सहित समुदाय के 25 महिला-पुरुष उपस्थित रहे।वक्ताओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बताया।


















