बिजली अपव्यय व चोरी रोकने को निकाली जागरुकता रैली

बिजली अपव्यय व चोरी रोकने को निकाली जागरुकता रैली

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा जागरुकता रैली निकालकर लोगों को बिजली बचाने और चोरी रोकने के प्रति जागरुक किया।
नेवादा विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी प्रशांत शुक्ला के नेतृत्व में निकली रैली के दौरान बाजार के व्यापारियों और ग्रामीणों को बिजली के सही उपयोग तथा अपव्यय रोकने का संदेश दिया।
इस दौरान बिजली चोरी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से कटिया चेकिंग अभियान भी चलाया गया।पीक आवर्स में निकाली गई रैली में विभागीय कर्मचारियों ने विभिन्न स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। “बिजली चोरी एक बड़ा पाप,आओ करें इसका खात्मा”,“बिजली बचाओ, देश बनाओ”,“सही उपयोग, भविष्य का निर्माण”,“बिजली बचाना सबकी जिम्मेदारी”तथा“बिजली का अपव्यय, देश का नुकसान”जैसे नारों से लोगों को संदेश दिया गया।
जागरुकता अभियान में एसडीओ प्रशांत शुक्ला, अवर अभियंता राजकुमार, टीजी द्वितीय देवव्रत पटेल, जेई शिवचंद प्रजापति, प्रशांत पांडेय, लाइनमैन श्यामलाल, खरपत्तू, अजय, ओमप्रकाश यादव, तेगा सिंह, शेखर, मंजीत सिंह समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
Previous article50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार
Next articleअनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी! दो की मौत, तीन घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?