16.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

बिजली विभाग के जेई पर मनमानी का आरोप

बिजली विभाग के जेई पर मनमानी का आरोप

# उपभोक्ता ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल सहित अधिशासी अभियंता से की शिकायत

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
               नगर पंचायत के एक उपभोक्ता ने बिजली विभाग के जेई पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड शाहगंज को प्रार्थना-पत्र सौंपा है। उपभोक्ता ने आरोप लगाया है कि जेई द्वारा न केवल उपभोक्ता को धमकाया जा रहा है, बल्कि मनमाने तरीके से बिजली बिल भी बनाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत खेतासराय निवासी सुरेश नाथ जायसवाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह नियमित उपभोक्ता हैं और हर माह समय से बिजली बिल जमा करते हैं। उनका अंतिम बिल 6 नवम्बर को जमा हुआ था तथा उनके ऊपर कोई बकाया नहीं है। उपभोक्ता के अनुसार 7 नवम्बर को जेई अपनी टीम के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे, उस समय वह मौजूद नहीं थे और उनका बेटा दुकान पर बैठा था। जेई ने कथित रुप से प्री-पेड मीटर लगाने का दबाव बनाया।
उपभोक्ता ने बताया कि उनकी पुरानी मीटर काफी पहले से खराब है जिसकी लिखित सूचना उन्होंने 22 अप्रैल 2022, 8 अगस्त 2022 तथा बाद में 3 मई 2023 को भी विभाग को दी थी। जेई ने मई 2023 में जीएमटी को मीटर बदलने का निर्देश भी दिया था, लेकिन आज तक मीटर बदला नहीं गया।शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिना किसी बकाया के जेई उनकी लाइन कटवाना चाह रहे थे, जिसका उनके बेटे ने विरोध किया।
इससे नाराज होकर जेई ने कथित रुप से 1 दिसम्बर को एक माह का 30,480 रुपये का मनमाना बिल बनवा दिया, जबकि उपभोक्ता का दावा है कि वह प्रतिमाह नियमित बिल जमा करते रहे हैं और उनके ऊपर कोई बकाया नहीं है।उपभोक्ता ने अधिशासी अभियंता से मांग की है कि सभी तथ्यों की जांच कराई जाए और वास्तविक खपत के आधार पर सही बिल जारी कराया जाए।
उन्होंने कहा है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वह गलत तरीके से बनाए गए बिल का भुगतान नहीं करेंगे।
बिजली विभाग के इस मनमाने रवैया से व्यपारियो व उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता एके शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, बिल मीटर रीडर बनाता है, जेई नहीं। मामला संज्ञान में आने पर जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This