बिना पूर्व स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित दर्जनभर शिक्षकों का रुका वेतन

बिना पूर्व स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित दर्जनभर शिक्षकों का रुका वेतन

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
               अगस्त माह के विभिन्न कार्य दिवसों में प्रेरणा निरीक्षण ऐप के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन विद्यालयों में कार्यरत दर्जन भर से अधिक शिक्षकों का उस दिन का वेतन रोकने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने पत्र जारी कर खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह को दिया।
साथ ही उन्होंने इस आशय में ऐसे शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए भी एक सप्ताह का समय दिया।
गौरतलब हो कि उक्त कड़ी में अगस्त माह के विभिन्न कार्य दिवसों में जनपद समेत स्थानीय शिक्षा क्षेत्र में भी बेसिक शिक्षा के प्रेरणा निरीक्षण ऐप के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह द्वारा किए गए निरीक्षण में क्षेत्र के बुमकहा, रामनगर, पिपरौल, सूरापुर, खेतापुर, सुकर्णाकला, मिश्रपुर स्थित विद्यालयों से लगभग एक प्रधानाध्यापक समेत आठ सहायक अध्यापक, छह शिक्षा मित्र और एक अनुदेशक बिना पूर्व स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए गए। इस बाबत उक्त के द्वारा कोई भी अपना सुसंगत कारण स्पष्ट नहीं कर सका। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को पत्र जारी कर खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।
Previous articleशिक्षिका के गले से सोने की चैन गायब, महिला यात्रियों पर जताई आशंका
Next articleलोहा कटिंग मशीन चलाने वाले युवक की मौत से मचा कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?