बीजेपी नेता को मारी गोली, हालत गंभीर
खगड़िया।
तहलका 24×7
गंगौर थाना क्षेत्र के लाभ गांव में अज्ञात अपराधियों ने बीजेपी नेता दिलीप कुमार (56) पुत्र स्व. महेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर पांच जानलेवा हमला कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह बिशनपुर मोड़ के पास त्रिभुवन टोला पुलिया पर हुई, जहां किसी काम के सिलसिले में पहुंचे दिलीप कुमार को अपराधियों ने निशाना बनाया। गोली उनके सीने पर लगी है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। फिलहाल हालत नाजुक बताई जा रही है। दिलीप कुमार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में मंडल कर समिति में सदस्य के पद पर कार्यरत हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता के कारण वे इलाके में एक सम्मानित व्यक्ति माने जाते हैं।

घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी भी। लोगों ने हमले की निंदा करते हुए प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गंगौर थाना प्रभारी सुंदर पासवान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से कुछ नहीं बताया गया है। पीड़ित इलाज कराने गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।








