26.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

बीबीगंज बाजार में शराब तस्कर बेलगाम

बीबीगंज बाजार में शराब तस्कर बेलगाम

# चौबीस घंटे अवैध बिक्री, तय रेट से अधिक वसूली का आरोप

बीबीगंज, जौनपुर।
अनूप जायसवाल 
तहलका 24×7
              बीबीगंज बाजार इन दिनों देसी शराब के अवैध कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है। नियम, समय और कानून को दरकिनार कर यहां चौबीसों घंटे देसी शराब की बिक्री की जा रही है। इतना ही नहीं, सरकारी निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलकर खुलेआम ओवररेटिंग किए जाने के आरोप भी लग रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब खरीदने वाले ग्राहकों से मनमाना पैसा वसूला जा रहा है।
विरोध करने पर दुकानदारों और उनके सहयोगियों द्वारा गाली-गलौज और धमकी दी जाती है। नशे में धुत लोगों का जमावड़ा दिनभर बाजार में लगा रहता है, जिससे महिलाओं, छात्राओं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां होने के बावजूद आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो न तो 24 घंटे शराब की बिक्री संभव होती और न खुलेआम ओवररेटिंग।अवैध शराब बिक्री के चलते बाजार में आए दिन झगड़े, मारपीट और असामाजिक गतिविधियां सामने आ रही हैं। इससे इलाके का माहौल खराब हो चुका है, लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
ऐसे में यह चर्चा आम है कि कहीं इस अवैध कारोबार को किसी का संरक्षण तो नहीं मिल रहा।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में चल रहे अवैध कारोबार पर तत्काल छापेमारी कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन समय रहते कार्रवाई करता है या फिर शराब माफिया यूं ही कानून को चुनौती देते रहेंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This