बुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिजनों में मचा कोहराम

बुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिजनों में मचा कोहराम

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              नेवादा गांव निवासी व लखनऊ में रहकर एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी कर रहे युवक की गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में हुई मौत से परिवार पर वज्रपात सा हो गया। वह घर का इकलौता चिराग था। घटना की जानकारी होते ही परिजन रात में ही लखनऊ पहुंच गए। वहां से सड़क मार्ग से शव घर लाया गया। बगैर पोस्ट मार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिया गया।
गांव निवासी नितेंद्र उर्फ गुड्डू सिंह का पुत्र शास्वत सिंह (26) लखनऊ में रहकर एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। वह देर रात लगभग 11 बजे बाइक से अपने कमरे पर लौट रहा था। बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन के पास वह असंतुलित होकर बगल खड़ी ट्रक से टकरा गया। सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वे रात में ही लखनऊ पहुंच शव को सुबह घर ले आए। मौत ने मां रीता सिंह, पिता  को झकझोर कर रख दिया। उनके करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। उन्हें रोते बिलखते देख ढांढस बंधाने को आये शुभचिंतक भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे।
Previous articleहर घर में होनी चाहिए शिव आराधना, होता है कल्याण : मनोज अग्रहरि
Next articleडीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?