10.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

बेटी को स्कूल छोड़ लौटते समय चाइनीज मंझे की चपेट में आए शिक्षक की मौत

बेटी को स्कूल छोड़ लौटते समय चाइनीज मंझे की चपेट में आए शिक्षक की मौत

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
             कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर गुरुवार की सुबह उमरपुर हरिवंधनपर निवासी संदीप तिवारी (40) पुत्र विष्णु दत्त तिवारी कक्षा 2 में पढ़ने वाली बेटी मन्नत को सेंट पैट्रिक स्कूल छोड़कर घर वापिस जा रहे थे। शास्त्री ब्रिज पर पहुंचे, जहां चाइनीज मंझे की चपेट में आ गए, जिससे उनकी गर्दन बुरी तरह से कट गई।
स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा उन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।चाइनीज मांझा बंद होने के बाद भी आज भी खुलेआम धड़ले से बिक रहा है जिससे लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया। फिलहाल जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी चाइनीज मांझा की बिक्री धड़ल्ले से जारी रहना जिम्मेदारों पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This