10.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
             क्षेत्र के पोरई खुर्द गांव में सोमवार को हृदय विदारक घटना सामने आई। 13 दिन पहले बेटे की करंट लगने से हुई मौत के गम में डूबे पिता ने तेरहवीं के दिन ही दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में दो-दो मौतों से गांव में मातम पसर गया।गांव निवासी अशुतोष सिंह (35) की 13 दिन पूर्व रात में ई-रिक्शा का चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी।सोमवार को उनकी तेरहवीं का आयोजन घर पर किया जा रहा था।
पिता शोभनाथ सिंह (65) तेरहवीं की तैयारियों में लगे थे। घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना शुरु हो चुका था। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि बेटे की मौत के सदमे को वे सह नहीं पाए।पिता-पुत्र की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर का माहौल गमगीन हो गया।
पुत्र की तेरहवीं के दिन ही शोभनाथ के निधन से पत्नी कृष्ण कुमारी का सुहाग उजड़ गया। परिवार के बड़े बेटे अशुतोष की मौत के बाद अब छोटा बेटा विनोद सिंह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी लोग बेटे की मौत से उबर भी नहीं पाए थे कि पिता ने भी गम में जान दे दी। पूरे गांव में शोक की स्थिति बनी हुई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This