10.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

बेटे-बहू का प्राइवेट वीडियो भेज मांगी छह करोड़ की फिरौती

बेटे-बहू का प्राइवेट वीडियो भेज मांगी छह करोड़ की फिरौती

# प्लंबर पर बाथरूम में हिडन कैमरा लगाने का शक

लखनऊ। 
तहलका 24×7
               राजधानी लखनऊ में एक शख्स के मोबाइल पर फिरौती का मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि अगर 6 करोड़ रुपये नहीं देते तो जान से मार दिए जाओगे।शख्स ने इसका विरोध किया तो मैसेज भेजने वाले ने उसके मोबाइल पर एक प्राइवेट वीडियो भेज दिया। इसमें उसके के बेटे और बहू बाथरूम में नहा रहे थे। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक सोसायटी में रहने वाले जय कुमार नाम के शख्स को बीते दिनों एक संदिग्ध ने मैसेज कर कहा कि 6 करोड़ रुपये नहीं दोगे तो जान से धो बैठोगे। विरोध करने पर जय कुमार के बेटे और बहू का अश्लील वीडियो भी भेजा गया है, जो कथित तौर पर उनके बाथरूम की छत में लगे एक छुपे हुए कैमरे से रिकॉर्ड किया गया था।पीड़ित ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, जिनमें प्लंबर भी शामिल है, क्योंकि, प्लंबर ही बाथरूम में जा सकता है।
संदिग्ध ने जय कुमार को धमकी दी थी कि अगर फिरौती की रकम नहीं दी गई तो उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा।जिसपर पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है और आश्वासन दिया है कि वो जल्द ही आरोपी को पकड़ लेगी। मामले में डीसीपी साउथ जोन निपुण अग्रवाल ने बताया एफआईआर लिख ली गई है। जिस नंबर से कॉल आई थी वह दो महीने पहले बंद हो गया।लोकेशन पता कराई जा रही है। बाथरूम में हिडन कैमरा लगाने की आशंका है, इसलिए प्लंबर से पूछताछ की जा रही है।कई टीमों को लगाया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This