बोर्ड परीक्षा में स्थान पाने वाले छात्रों का होगा सम्मान: अजीत प्रजापति
# मिर्जा अनवर बेग इण्टर कॉलेज में नवागत जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
मिर्जा अनवर बेग इण्टर कॉलेज उसरहटा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।विद्यालय परिसर में उन्हें फूल-मालाओं व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री प्रजापति ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला मुख्यालय पर सम्मानित किया जाएगा, साथ ही आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रुप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि बिना किसी भय के पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें और अपनी सफलता से जिले का नाम रोशन करें। अच्छे नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम से पूर्व छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक मिर्जा अजफर बेग व संचालन प्रवक्ता अतहर खान ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एनपी उपाध्याय, प्रशांत श्रीवास्तव, प्रभात पाठक, आमिर सिद्दीकी, विमलेश त्रिपाठी, सैय्यद वासपी, संचय सिंह, अबुसहमा, हस्सान अहमद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य नौशाद अहमद खान ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।








