बोलोरो वाहन ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत,साथी गम्भीर
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
कोतवाली अंतर्गत बड़ागांव के समीप सोमवार की शाम बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार बोलोरो वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।जिसमें बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, पीछे बैठा साथी गम्भीर रुप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल हो गया।क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी सतीश कुमार उर्फ कल्लू (25) पुत्र राम अवध अपने साथी सूरज (20) पुत्र अभयराज के साथ किसी काम से बड़ागांव आए थे। बाजार से पहले पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।जिसमें बाइक चला रहे सतीश उर्फ कल्लू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि पीछे बैठा उसका साथी सूरज गंभीर रुप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सूरज को उपचार के लिए अस्पताल भेजा,जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी रही।

















