ब्यूटी, फिटनेस एंव चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

ब्यूटी, फिटनेस एंव चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

# अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने मिशन शक्ति के अंतर्गत युवतियों और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क 10 दिवसीय ब्यूटी, फिटनेस और चित्रकला का शुभारंभ नगर के प्रतिष्ठित ब्यूटी पार्लर मोनार्च पुलिस लाइंस के सामने किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन ने कहा कि अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नारी उत्थान एवं उनकी आत्मनिर्भरता के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन निश्चित रूप से प्रशिक्षणार्थियों के लिए कारगर साबित होगा।
संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिंह ने प्रशिक्षिका ज्योति सिंह शालिनी सिंह, गुलशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की इस मुहिम से युवतियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी तथा उनके आत्मविश्वास मे वृद्धि होगी। इस अवसर पर ट्रस्ट की राधिका सिंह, कंचन सिंह, नागेंद्र नाथ सिंह, संगीता अग्रवाल, शिवांगी खरे, पिंकी राय, मीरा अग्रहरी, राजकुमारी सिंह, विद्याधर राय, ज्ञान गुप्ता, रश्मि उपाध्याय, बीना, शिवानी मौजूद रहीं
Previous articleमऊ : चूल्हा जलाते समय सिलिंडर में विस्फोट
Next articleभाजयुमो का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ सम्पन्न 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?